अंबानी ने गुरुवायूर मंदिर में पूजा अर्चना की, अन्नदानम के लिए दान किये 1.51 करोड़ रुपये

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 18 Sep 2022 06:43 PM
अंबानी ने गुरुवायूर मंदिर में पूजा अर्चना की, अन्नदानम के लिए दान किये 1.51 करोड़ रुपये
ऑडियो सुनें

त्रिशूर. जानेमाने उद्योगपति मुकेश अंबानी ने केरल के प्रसिद्ध गुरुवायूर मंदिर में पूजा-अर्चना की और इसके ‘अन्नदानम’ कोष में 1.51 करोड़ रुपये दान किये. मंदिर प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को अंबानी के मंदिर आने और दान प्राप्ति की पुष्टि की.
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) अंबानी के साथ उनके सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की मंगेतर भी थीं.

अधिकारी ने यह भी कहा कि मंदिर ने अंबानी के सामने एक नया चिकित्सा केंद्र बनाने की योजना भी रखी, जिस पर लगभग 50 करोड़ रुपये खर्च होंगे और इसके लिए उनकी मदद मांगी. अधिकारी ने कहा, ‘‘अंबानी ने कहा कि वह इस पर विचार करेंगे.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu