मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगाड़े की थाप पर आजमाया हाथ, होली के रंग में रंगे

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 17 Mar 2022 03:09 PM
ऑडियो सुनें

रायपुर. होली आते ही नगाड़े की थाप सुनाई देने लगी है. ऐसे मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी अपने आप को नहीं रोक पाए और घर के छोटे कन्हैला लाल याने अपने नाती के साथ नगाड़ा बजाने लगे. इस पल को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने फेसबुक पर अपने प्रशंसकों के साथ शेयर किया है.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा है कि ‘बचपन में जब गाँव में नगाड़े की आवाज कानों में पड़ती थी, हम उस जगह पर दौड़े चले जाते थे और खूब रंग गुलाल उड़ाते थे. आज मैंने भी अपने घर के छोटे कन्हैया लाल के साथ नगाड़े की थाप पर हाथ आजमाया.’ मुख्यमंत्री का पोस्ट देखते ही देखते छह हजार लोगों ने देख लिया. 600 के करीब लोगों ने शेयर किया और 70 लोगों ने कमेंट भी किया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav