इस होली पर बंधुत्व की भावना को मजबूती प्रदान करें: उपराष्ट्रपति

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 17 Mar 2022 03:15 PM
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने होली की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंगों का यह त्योहार बंधुत्व की भावना को एक सूत्र में पिरोकर रखने के बंधन को मजबूती प्रदान करता है।

नायडू ने अपने संदेश में कहा कि देश भर में पारंपरिक हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया जाने वाला होली का त्योहार परिवार एवं मित्रों से मिलने और जीवन की स्फूर्त एवं आनंदमयी उत्सव की भावना का आनंद लेने का अवसर है।

उन्होंने कहा कि होली की पूर्व-संध्या पर आयोजित होने वाला ‘होलिका दहन’ बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘‘होली के इस पावन अवसर पर, आइए हम अपने समाज को एक सूत्र में पिरोकर रखने वाली मित्रता और मेल-जोल के बंधन को मजबूत करने का प्रयास करें। मेरी कामना है कि यह त्योहार हमारे जीवन में शांति, सौहार्द, समृद्धि और खुशियां लेकर आए।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav