मप्र: हाथियों के झुंड ने पति-पत्नी को कुचला, दोनों की मौके पर मौत

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 05 Apr 2022 01:10 PM
मप्र: हाथियों के झुंड ने पति-पत्नी को कुचला, दोनों की मौके पर मौत

ऑडियो सुनें

शहडोल. मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में हाथियों के झुंड ने महुआ बीनने जंगल गये एक पति-पत्नी को मंगलवार सुबह कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मुख्य वन संरक्षक पी के वर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि छत्तीसगढ़ से हाथियों का एक झुंड रविवार रात मध्यप्रदेश आया था।

उन्होंने कहा, ‘‘वन परिक्षेत्र अमझोर के अंतर्गत चितरांव गांव के जंगल में महुआ बीनने गए मोतीलाल (60) और उसकी पत्नी मुलिया बाई(55) को हाथियों ने कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।’’ वर्मा ने बताया कि हाथियों को देख आसपास महुआ बीन रहे अन्य लोगों ने हल्ला मचाना शुरु किया जिसके बाद हाथी वहां से चले गए।

उन्होंने कहा कि यह घटना सुबह लगभग पांच बजे हुई। वर्मा ने बताया कि हाथियों के इस झुंड में दो हाथी, दो हथिनी और तीन बच्चे शामिल हैं। वन परिक्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग का अमला वहां मौजूद है और हाथियों की आवाजाही पर बराबर निगाह रखी जा रही है।

वर्मा ने बताया कि मृतकों के परिजन को वन विभाग द्वारा तात्कालिक सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है। इस घटना और हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए चितरांव से लगे हुए अन्य गांव के ग्रामीणों में भय व्याप्त है। उल्लेखनीय है कि महुआ का मौसम होने के कारण बड़ी संख्या में ग्रामीण अलसुबह महुआ बीनने जंगल जाते हैं।

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 बस्तर में बाढ़ की तबाही : 300 बसाहटें प्रभावित, वायुसेना ने 12 नागरिकों को एयरलिफ्ट से सुरक्षित बचाया, नावों से 900 लोग रेस्क्यू हुए, 7300 नागरिक राहत शिविरों में शरणार्थी बने, देखिए वीडियो
  2. 2 सस्पेंस खत्म! नेताजी का देहांत प्लेन क्रैश में हो गया था.. रायपुर पहुंचे नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस की स्वीकारोक्ति, नवभारत की खास बातचीत
  3. 3 अपडेट : राजधानी में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! पति ने की पत्नी सहित दो बच्चों की हत्या, आरोपी पति की हालत गंभीर, दो नाले में बहे, सीएम साय आज कांकेर दौरे पर, नए कांग्रेस प्रभारी आ रहे
  4. 4 आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन
By Nandkishoryadav