दिवाली पर रेलवे ने अपने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, मिलेगा बोनस…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 12 Oct 2022 04:21 PM
दिवाली पर रेलवे ने अपने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, मिलेगा बोनस…
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: दिवाली के मौके पर रेलवे अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे रहा है. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर बोनस देने की घोषणा की है. रेलवे ने अराजपत्रित रेल कर्मचारियों (आरपीएफ/आरपीएसएफ कर्मियों को छोड़कर) को 78 दिनों के वेतन के बराबर उत्पादकता से जुड़े बोनस (पीएलबी) का भुगतान करने का फैसला किया है.

रेलवे पर कर्मचारियों को इस बोनस का भुगतान करने के लिए 1832.09 का भार पड़ने वाला है. एलिजिबल रेलवे कर्मचारियों को PLB भुगतान के तौर पर 7000 रुपये प्रतिमाह दिए जाते हैं. 78 दिनों के हिसाब से कर्मचारियों को बोनस राशि के तौर 17,951 रुपये दिया जाएगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav