जेल से छूटे कालीचरण महाराज ने इंदौर में स्वागत के दौरान लहराए “धारदार हथियार”

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 07 Apr 2022 10:24 PM
जेल से छूटे कालीचरण महाराज ने इंदौर में स्वागत के दौरान लहराए “धारदार हथियार”

ऑडियो सुनें

इंदौर. महात्मा गांधी के खिलाफ कथित अमर्यादित टिप्पणी के मामले में न्यायिक हिरासत के तहत रायपुर के केंद्रीय जेल में तीन महीने रहने के बाद हाल ही में जमानत पर छूटे कालीचरण महाराज का एक विवादास्पद वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर सामने आया.

इसमें कालीचरण इंदौर में अपने समर्थकों द्वारा स्वागत के दौरान भेंट किए गए कथित धारदार हथियार को लहराता नजर आ रहा है.
वीडियो के मुताबिक कालीचरण शहर में अपने समर्थकों से फूल मालाएं स्वीकार कर रहा है और एक हाथ में तलवार तथा दूसरे हाथ में हंसिये जैसा हथियार लहरा रहा है. इस दौरान वह एक एसयूवी की छत से बाहर निकला दिखाई देता है और उसका काफिला जुलूस की शक्ल में आगे बढ़ रहा है.

मंगलवार रात की इस घटना के वीडियो के हवाले से प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राकेश ंिसह यादव ने आरोप लगाया,‘‘कालीचरण के समर्थक उसके द्वारा खुलेआम धारदार हथियार लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर जारी करके शहर की फिजा बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं.’’ उन्होंने मांग की कि आम लोगों में दहशत फैलाने के इस कथित कृत्य पर कालीचरण तथा उसके समर्थकों के खिलाफ पुलिस और प्रशासन को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई करनी चाहिए.

उधर, इस मांग को लेकर प्रतिक्रिया मांगे जाने पर प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा कि कालीचरण महाराज के मामले में कांग्रेस कार्रवाई की बात ‘‘स्वाभाविक रूप से’’ करेगी, लेकिन यह पार्टी गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर के बाहर सुरक्षार्किमयों पर हमला करने वाले कथित “आतंकी” के बारे में कुछ भी नहीं बोलेगी.

उन्होंने गोरखपुर की घटना के आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी का हालांकि नाम नहीं लिया, लेकिन उसे विवादास्पद इस्लामी प्रचारक जाकिर नाइक का ‘‘पट्ठा’’ (चेला) बताते हुए पूछा,‘‘गोरखपुर में जो आतंकवादी मिला है, उसके बारे में क्या आपने कांग्रेस नेता दिग्विजय ंिसह या उनके दोस्त जाकिर नाइक का एक ट्वीट तक देखा?”

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ पुलिस ने कालीचरण को 30 दिसंबर 2021 को मध्यप्रदेश के खजुराहो से गिरफ्तार किया था. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दिसंबर 2021 में आयोजित ‘‘धर्म संसद’’ के दौरान कालीचरण ने अपने भाषण के दौरान महात्मा गांधी के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्दों का प्रयोग किया था.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 बस्तर में बाढ़ की तबाही : 300 बसाहटें प्रभावित, वायुसेना ने 12 नागरिकों को एयरलिफ्ट से सुरक्षित बचाया, नावों से 900 लोग रेस्क्यू हुए, 7300 नागरिक राहत शिविरों में शरणार्थी बने, देखिए वीडियो
  2. 2 सस्पेंस खत्म! नेताजी का देहांत प्लेन क्रैश में हो गया था.. रायपुर पहुंचे नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस की स्वीकारोक्ति, नवभारत की खास बातचीत
  3. 3 अपडेट : राजधानी में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! पति ने की पत्नी सहित दो बच्चों की हत्या, आरोपी पति की हालत गंभीर, दो नाले में बहे, सीएम साय आज कांकेर दौरे पर, नए कांग्रेस प्रभारी आ रहे
  4. 4 आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन
By Yogesh Kumar Sahu