जयपुर. अलवर शहर में पुलिस ने धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में हिस्ट्रीशीटर संजय पंडित (33) को गिरफ्तार करके एक मोबाइल फोन बरामद किया है जिससे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट की गई थी.अलवर की पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को विशेष सूत्रों से सूचना मिली कि संजय पंडित ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक दिन पहले सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली पोस्ट की है. उन्होंने बताया कि सूचना पर थाना अरावली विहार की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करके मोबाइल बरामद किया.उन्होंने बताया कि आरोपी संजय पंडित थाना अरावली विहार का हिस्ट्रीशीटर है जिसके विरुद्ध विभिन्न थानों में मारपीट, हत्या का प्रयास, डकैती, रंगदारी, आर्म्स एक्ट एवं धमकी देने के कुल 20 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं.उन्होंने कहा कि अलवर पुलिस आगामी त्योहारों के मद्देनजर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों एवं सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रख रही है.
सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने के आरोप में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 09 Apr 2022 04:56 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 श्रद्धालुओं पर काल का प्रहार : देवदर्शन से लौटते समय लैंडक्रूजर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई, एक ही परिवार के नौ की मौत
- 2 कॉलेज की लिफ्ट में 12 घंटे तक फंसी रही 19 वर्षीय छात्रा, अगली सुबह सुरक्षित निकाला गया
- 3 ‘अभिषेक नहीं, अभिषेक भैया बोलो…’: ऑटोग्राफ देते समय वैभव सूर्यवंशी ने छोटे फैन को दी मजेदार नसीहत, VIDEO वायरल
- 4 भारत पहुंचे नेपाल के प्रधानमंत्री, पीएम मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बातचीत, ऊर्जा, व्यापार और कनेक्टिविटी पर होगा फोकस
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By www.navabharat.news
Tags: