मुख्यमंत्री करेंगे गोधन न्याय योजना की राशि का अंतरण

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 18 Dec 2022 10:10 PM
मुख्यमंत्री करेंगे गोधन न्याय योजना की राशि का अंतरण
ऑडियो सुनें

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 19 दिसंबर को पूर्वान्ह 12 बजे मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा गोधन न्याय योजना के अंतर्गत किसानों, पशुपालकों और ग्रामीणों को राशि का अंतरण करेंगे तथा छत्तीसगढ़ राज्य वन्यजीव बोर्ड के कार्यों की समीक्षा करेंगे.

मुख्यमंत्री दोपहर 2.30 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड रायपुर हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा बिलासपुर जिले के बिल्हा के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां दोपहर 3.05 बजे आयोजित गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री दोपहर 3.50 बजे बिल्हा से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर शाम 4.20 बजे रायपुर लौट आएंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu