बीजापुर: नक्सल प्रभावित क्षेत्र में चार ठेकेदारों के लापता होने की सूचना

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 02 Jan 2023 05:48 PM
ऑडियो सुनें

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में पिछले आठ दिनों से चार ठेकेदारों के कथित तौर पर लापता होने की जानकारी मिली है. बीजापुर जिले में कार्यरत सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बताया कि जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोरना क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य में लगे चार ठेकेदारों के 25 दिसंबर से कथित तौर पर लापता होने की सूचना है.

जिले के पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पुलिस को इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है. हालांकि लापता ठेकेदारों के परिजनों को आशंका है वे माओवादियों के कब्जे में हैं. सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बताया कि लापता ठेकेदारों की पहचान कोंडागांव निवासी निमेंद्र कुमार दीवान, नीलचंद्र नाग, बस्तर जिले के टेमरू नागर और दंतेवाड़ा जिले के चापड़ी बटैया के रूप में की गई है. उन्होंने बताया कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनी सोरी और लापता ठेकेदारों के परिजनों ने स्थानीय मीडिया से बातचीत के दौरान नक्सलियों से अनुरोध किया है कि यदि ठेकेदार उनके कब्जे में हैं तो वह उन्हें रिहा कर दें.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 बस्तर में बाढ़ की तबाही : 300 बसाहटें प्रभावित, वायुसेना ने 12 नागरिकों को एयरलिफ्ट से सुरक्षित बचाया, नावों से 900 लोग रेस्क्यू हुए, 7300 नागरिक राहत शिविरों में शरणार्थी बने, देखिए वीडियो
  2. 2 सस्पेंस खत्म! नेताजी का देहांत प्लेन क्रैश में हो गया था.. रायपुर पहुंचे नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस की स्वीकारोक्ति, नवभारत की खास बातचीत
  3. 3 अपडेट : राजधानी में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! पति ने की पत्नी सहित दो बच्चों की हत्या, आरोपी पति की हालत गंभीर, दो नाले में बहे, सीएम साय आज कांकेर दौरे पर, नए कांग्रेस प्रभारी आ रहे
  4. 4 आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन
By Yogesh Kumar Sahu