क्या आप जानते है छत्तीसगढ़ में राम को भांजे के रूप में पूजा जाता है?

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 22 Apr 2023 02:19 PM
क्या आप जानते है छत्तीसगढ़ में राम को भांजे के रूप में पूजा जाता है?
ऑडियो सुनें

राम जी की माता कौशल्या का जन्म छत्तीसगढ़ में हुआ था। यही नहीं राम जी ने अपने वनवास के 12 साल भी छत्तीसगढ़ में ही बिताए थे। भगवान राम वैसे तो पूरी दुनिया में कई रूपों में पूजे जाते हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ में भगवान राम को भांजे के रूप में पूजा जाता है। क्योंकि कहा जाता है कि छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है।

दूधाधारी मठ के महंत राम सुंदर बताते हैं कि छत्तीसगढ़, जिसे पुरातनकाल में दक्षिण कोसल के नाम से भी जाना जाता रहा है। इसी दक्षिण कोसल (छत्तीसगढ़) में है भगवान राम के मामा घर और ननिहाल।

जी हां, रायपुर से 40 किलोमीटर दूर चंदखुरी गांव को माता कौशल्या की जन्म स्थली माना जाता है। यहां माता कौशल्या का मंदिर भी है। यही वजह कि प्रदेश के लोग भगवान राम को भांजे के रूप में पूजते हैं। यही नहीं, छत्तीसगढ़िया भाई अपनी बहन के बेटे को भगवान राम के रूप में पूजते हैं।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news