नागपुर. शिवसेना सांसद संजय राउत ने शनिवार को अमरावती से लोकसभा सदस्य नवनीत राणा को सीट से दोबारा चुनाव जीतने की चुनौती दी और कहा कि जो भी उनकी पार्टी के धैर्य की परीक्षा लेगा उसे ‘‘जमीन में 20 फुट नीचे गाड़ दिया जाएगा.’’ राणा और उनके विधायक पति रवि राणा ने घोषणा की थी कि वे दोनों महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के मुंबई स्थित निजी आवास मातोश्री के सामने शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे. उनकी यह घोषणा शिव सैनिकों को रास नहीं आयी और वे खार स्थित निर्दलीय विधायक के आवास पर पूरे दिन धरने पर बैठे रहे. हालांकि, सांसद-विधायक दंपती ने दोपहर में अपने दावे को वापस लेते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक सम्मान समारोह में हिस्सा लेने के लिए रविवार को मुंबई आ रहे हैं और इस दौरान वे कानून-व्यवस्था की समस्या खड़ी नहीं करना चाहते हैं.
राणा दंपती बनाम उद्धव ठाकरे : संजय राउत ने कहा कि शिवसेना के धैर्य की परीक्षा ना लें
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 23 Apr 2022 07:18 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 जेनसन हुआंग की CEO पद पर वापसी? ट्रंप का समर्थन, हुआंग बोले- बोर्ड फैसला करे तो लौटने को तैयार
- 2 कैंसर, अल्जाइमर और हृदय रोग के इलाज में AI की भूमिका: क्या दवाओं की खोज की रफ्तार सच में बदलने वाली है?
- 3 MP: DGP कैलाश मकवाना के कार्यकाल को तीन महीने बढ़ाने की तैयारी, राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र, औपचारिक मंजूरी मांगी…
- 4 बिसलेरी का जवाब: ‘हमारा पानी पीने के लिए सुरक्षित’, FSSAI के नोटिस पर बताया 14 महीने पुराना मामला
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By www.navabharat.news
Tags: