लंदन. नीदरलैंड पुरूष टीम के मुख्य कोच और आस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर रियान कैंपबेल की हालत अब स्थिर है और वह बेहोशी से बाहर हैं .उन्हें एक सप्ताह पहले दिल का दौरा पड़ा था . कैंपबेल के परिवार ने आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर संघ के द्वारा जारी बयान में उनकी स्थिति की जानकारी दी . बयान में कहा गया ,‘‘ परिवार को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि रॉयल स्टोक यूनिर्विसटी हॉस्पिटल का शानदार स्टाफ रियान को बेहोशी से निकालने में कामयाब रहा है .’’ इसमें कहा गया ,‘‘ उनकी हालत अब स्थिर है . वह काफी कमजोरी महसूस कर रहे हैं लेकिन बातचीत कर रहे हैं और जवाब दे रहे हैं . डॉक्टरों को उम्मीद है कि वह जल्दी ही पूरी तरह से स्वस्थ हो जायेंगे .’ 50 वर्ष के कैंपबेल को पिछले सप्ताह उस समय सीने में दर्द उठा था और सांस लेने में परेशानी हुई थी जब वह परिवार के साथ बाहर थे .
रियान कैंपबेल की हालत स्थिर
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sun, 24 Apr 2022 01:55 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 भारत पहुंचे नेपाल के प्रधानमंत्री, पीएम मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बातचीत, ऊर्जा, व्यापार और कनेक्टिविटी पर होगा फोकस
- 2 कोरोना ने फिर दी दस्तक, 18 देशों में देखा गया नया PJ.2.1 वैरिएंट; जानिए इससे कितना खतरा
- 3 VIDEO केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने सीएम मोहन यादव को दी सीख, तो मिला करारा जवाब! दोनों के बीच मजेदार नोंकझोंक का वीडियो वायरल
- 4 ODISHA सीएम मोहन मांझी ने पूर्व सीएम के विदेश दौरों की जांच के आदेश दिए, प्रधान सचिव करेंगे जापान और इटली का दौरा की जांच
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By www.navabharat.news
Tags: