ऐश्वर्या ने सिल्वर रंग का हुडी वाला गाउन पहनकर कान फिल्मोत्सव में बिखेरी चमक

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 19 May 2023 09:06 PM
ऐश्वर्या ने सिल्वर रंग का हुडी वाला गाउन पहनकर कान फिल्मोत्सव में बिखेरी चमक
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने इस साल कान फिल्मोत्सव में सिल्वर रंग का हुड वाला गाउन पहनकर रेड कार्पेट की शोभा बढ.ाई. ऐश्वर्या (49) हॉलीवुड अभिनेता हैरिसन फोर्ड की ‘इंडियाना जोन्स’ सीरीज की पांचवीं फिल्म ‘द डायल ऑफ डेस्टिनी’ के प्रीमियर में शामिल होने के लिए बृहस्पतिवार को कान के रेड कॉर्पेट पर ‘सोफी कूचयर’ का डिजाइन किया खूबसूरत चमकीला गाउन पहनकर उतरीं.

उनकी इस पोशाक में हल्के एल्यूमिनियम का इस्तेमाल किया गया था और इसका एक हिस्सा काले रंग का था. ऐश्वर्या हुडी को संभालते हुए रेड कॉर्पेट पर चलती नजर आईं. बाद में उन्होंने तस्वीरें भी खिंचवाईं. सोफी के लेबल के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज के अनुसार, ऐश्वर्या का यह परिधान ‘कान कैप्सूल कलेक्शन’ का हिस्सा है. ऐश्वर्या पिछले कई साल से कान में हिस्सा ले रही हैं. वह इस बार इस फिल्मोत्सव में हिस्सा लेने के लिए अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ इस सप्ताह की शुरुआत में फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा पहुंची थीं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu