जशपुर में हुए हादसे पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक, घायलों के बेहतर इलाज के दिए निर्देश

छत्तीसगढ. के जशपुर में ऑटोरिक्शा खाई में गिरने से चार लोगों की मौत

रायपुर/जशपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जशपुर जिले के ग्राम घाघरा और करदना के बीच छतौरी घाट में हुए हादसे में 4 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है. मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद और इस घटना में घायलों के बेहतर इलाज कराने के निर्देश दिए हैं. ग्राम घाघरा और करदना के बीच छतौरी घाट में शादी समारोह से वापस आ रहे ऑटो रिक्शा के घाट के नीचे गिरने से हुए हादसे में 4 लोगों की मृत्यु हुई है. दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल अंबिकापुर रेफर किया गया है.

छत्तीसगढ. के जशपुर में ऑटोरिक्शा खाई में गिरने से चार लोगों की मौत

छत्तीसगढ. के जशपुर जिले में बुधवार को एक ऑटो रिक्शा खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जशपुर जिले में कुछ लोग एक ऑटोरिक्शा से विवाह समारोह से लौट रहे थे कि इसी दौरान तिपहिया वाहन 50 फुट गहरी खाई में गिर गया, जिससे एक दंपती समेत चार लोगों की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि सना क्षेत्र की करदाना घाटी में दोपहर बाद हुई दुर्घटना में वाहन में सवार आठ वर्षीय एक बच्चे समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान ऑटोरिक्शा के मालिक एवं चालक बुद्धनाथ राम, उनकी पत्नी फूलमती और सेवंती तथा बृहस्पति बाई नामक महिलाओं के रूप में हुई है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बुद्धनाथ राम, उनकी पत्नी और चार अन्य लोग पास के सोनक्यारी गांव में विवाह समारोह में शामिल होकर तिपहिया वाहन से अपने पैतृक करदाना गांव लौट रहे थे.

उन्होंने कहा कि जब वे छतौरी कपुकोना गांव के पास पहुंचे तो चालक (बुद्धनाथ राम) का वाहन पर से नियंत्रण खो गया और वह 50 फुट गहरी खाई में जा गिरा. अधिकारी ने कहा कि तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चौथे व्यक्ति की जशपुर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. उन्होंने कहा कि दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पड़ोसी सरगुजा जिले के अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button