जम्मू-कश्मीर के बारामूला में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादी गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 26 Apr 2022 06:46 PM
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादी गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

श्रीनगर. सुरक्षा बलों ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले से जैश-ए-मोहम्मद (जेएम) के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद जब्त किया. अधिकारियों ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने बारामूला के पट्टन इलाके के हंजीवीरा में तड़के एक जांच चौकी स्थापित की.

एक अधिकारी ने कहा कि तलाशी के दौरान दो संदिग्धों को पकड़ा गया और उनके पास से दो पिस्तौल और दो चीनी ग्रेनेड बरामद किए गए. अधिकारियों ने कहा कि गिरफ्तार किए गए दो आतंकवादियों की पहचान आकिब मोहम्मद मीर और दानिश अहद डार के रूप में हुई है. दोनों ही जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu