मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कलार समाज के शपथ ग्रहण समारोह में अनेक घोषणाएं की…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 06 Jun 2023 05:01 PM
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कलार समाज के शपथ ग्रहण समारोह में अनेक घोषणाएं की…
ऑडियो सुनें

केशकाल: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम बेड़मा विधानसभा केशकाल में आयोजित कलार समाज के शपथ ग्रहण समारोह में अनेक घोषणाएं की है।जिनमे शासकीय दण्डकारण्य महाविद्यालय केशकाल को पी. जी. कॉलेज का दर्जा दिये जाने की स्वीकृति। (विकासखण्ड केशकाल, बड़ेराजपुर व फरसगांव के छात्र लाभान्वित होंगे।)

डडसेना कलार समाज हेतु केशकाल में सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य की स्वीकृति (लगभग 8000 सामाजिक जन होंगे लाभान्वित) जमीन उपलब्ध कराने निर्देश।बहीगांव में पुलिस चौकी की स्थापना।

ब्लॉक मुख्यालय विश्रामपुरी में विश्रामगृह निर्माण की स्वीकृति। रामवन गमन पथ में शामिल प्रसिद्ध ऐतिहासिक धार्मिक स्थल गोबरहिन (गढ़धनोरा) को विकसित करने की स्वीकृति। बेड़मा में सामुदायिक भवन की स्वीकृति।

देवतरा, भर्रीपारा, बुडराडीही, पलोरा मार्ग का पुल-पुलियों सहित 7.00 कि.मी. सड़क निर्माण की स्वीकृति। कोपरा भंवरदीग नदी में वृहद पुलिया निर्माण की स्वीकृति।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav