आईएफएफएम पुरस्कार:’डार्लिंग्स’, ‘मोनिका, ओ माय डार्लिंग’, ‘पोन्नियन सेल्वम’ शीर्ष नामांकन में शामिल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 14 Jul 2023 09:39 PM
आईएफएफएम पुरस्कार:’डार्लिंग्स’, ‘मोनिका, ओ माय डार्लिंग’, ‘पोन्नियन सेल्वम’ शीर्ष नामांकन में शामिल
ऑडियो सुनें

मेलबर्न. आलिया भट्ट अभिनीत ‘डार्लिंग्स’, वासन बाला की ‘मोनिका ओ माय डार्लग्सिं’, मणि रत्नम की ‘पोन्नियन सेल्वन’ और कन्नड़ ब्लॉकबस्टर ‘कांतारा’ मेलबर्न के भारतीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफएम) पुरस्कार 2023 में शीर्ष नामांकन में शामिल हैं. आयोजकों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

आईएफएफएम का 14वां संस्करण 11 से 20 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा. यह पुरस्कार समारोह ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर के ऐतिहासिक हार्मर हॉल में आयोजित किया जाएगा. ये चार फिल्में सर्वश्रेष्ठ फिल्म के पुरस्कार के लिए 10 दावेदारों में शामिल हैं. अन्य नामांकित फिल्मों में ‘भेड़िया’, ‘ब्रह्मास्त्र’, ‘जोगी’, ‘पठान’ और ‘सीता रामम’ शामिल हैं.

मनोज वाजपेयी को फिल्म ‘जोरम’ और ‘गुलमोहर’ में उनके अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में दो नामांकन मिले हैं.
इस श्रेणी में नामांकित अन्य कलाकारों में फिल्म ‘पठान’ के लिए शाहरुख खान, ‘सीता रामम’ के लिए दुलकर सलमान, ‘ज्विगाटो’ के लिए कपिल शर्मा, ‘आगरा’ के लिए मोहित अग्रवाल, ‘द स्टोरीटेलर’ के लिए परेश रावल, ‘मोनिका, ओ माय डार्लिंग’ के लिए राजकुमार राव, ‘कांतारा’ के लिए ऋषब शेट्टी, ‘डार्लग्सिं’ के लिए विजय वर्मा और ‘पोन्नियन सेल्वन’ के लिए विक्रम शामिल हैं.

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की श्रेणी में फिल्म ‘डार्लग्सिं’ के लिए आलिया भट्ट का मुकाबला ऐश्वर्या राय बच्चन (पोन्नियन सेल्वन), काजोल (सलाम वेंकी), रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे) और साई पल्लवी (गार्गी) से होगा. वेब सीरीज की श्रेणी में नेटफ्लिक्स पर आयी ‘ट्रायल बाय फायर’, ‘डेल्ही क्राइम’ और प्राइम वीडियो पर आयी ‘जुबली’ नामांकन सूची में शीर्ष पर हैं.

सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र की श्रेणी में ‘अगेंस्ट द टाइड’, ‘धरती लतर रे होरो’, ‘फातिमा’, ‘कुचेये खुशबख्त’, ‘टू किल ए टाइगर’ और ‘व्हाइल वी वॉच्ड’ को नामांकित किया गया है. आयोजकों ने घोषणा की कि ऑस्कर पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता ब्रूस बेरेसफोर्ड जूरी पैनल में शामिल हो गए हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu