गेंदबाजों का कार्यभार प्रबंधन चिंता का सबब, बुमराह की कमी खल रही है: म्हाम्ब्रे

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 15 Jul 2023 12:39 PM
गेंदबाजों का कार्यभार प्रबंधन चिंता का सबब, बुमराह की कमी खल रही है: म्हाम्ब्रे
ऑडियो सुनें

रोसीयू: भारत के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने स्वीकार किया है कि गेंदबाजों का कार्यभार प्रबंधन टीम प्रबंधन के लिये चिंता का सबब है , खासकर इस वर्ष के व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए। म्हाम्ब्रे ने कहा कि पिछले कुछ समय में तेज गेंदबाजों के लगातार चोटिल होने के बाद टीम प्रबंधन इस पर विशेष तौर पर काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत को जसप्रीत बुमराह की कमी खली है और टीम के भीतर गेंदबाजों के कार्यभार प्रबंधन पर लगातार बात होती रही है। उन्होंने कहा ,‘‘ गेंदबाजों की चोटें और कार्यभार प्रबंधन ंिचता का सबब है । पिछले डेढ़ साल में हमें बुमराह की कमी खूब खली। हमने यह तय नहीं किया है कि सफेद गेंद के प्रारूप में कौन खेलेगा और लाल गेंद में कौन लेकिन गेंदबाजों को विश्राम देने की जरूरत है।’’
उन्होंने कहा ,‘‘ इससे हमें बेंच स्ट्रेंथ तैयार करने का भी मौका मिलता है। हमें गेंदबाजों की फिटनेस और कार्यभार प्रबंधन का ख्याल रखना होगा।’’ बुमराह सितंबर 2022 के बाद से कमर की चोट के कारण टीम से बाहर हैं। उन्होंने इस साल मार्च में आपरेशन कराया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav