छत्तीसगढ़ में राजनीतिक लाभ लेने के लिए भाजपा ईडी का सहारा ले रही है: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 28 Aug 2023 02:00 PM
छत्तीसगढ़ में राजनीतिक लाभ लेने के लिए भाजपा ईडी का सहारा ले रही है: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
ऑडियो सुनें

रायपुर: महादेव सट्टा ऐप पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान सामने आया है. सीएम भूपेश ने इस दौरान ई़डी और भाजपा पर जमकर निशाना साधा है. भूपेश बघेल ने कहा, छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सट्टा ऐप का कोई ऑफिस नहीं. छत्तीसगढ़ में इस मामले लगातार में कार्रवाई जारी है. 72 मामले अब तक दर्ज किए जा चुके हैं. राज्य सरकार की ओर से इस मामले भरपूर कार्रवाई हुई है. छत्तीसगढ़ में जितनी कार्रवाई हुई देश में और कहीं नहीं हुई है. 400 से अधिक लोग इस मामले में गिरफ्तारी हो चुकी है.

भूपेश बघेल ने आगे कहा, छत्तीसगढ़ में राजनीतिक लाभ लेने के लिए भाजपा ईडी का सहारा ले रही है. छत्तीसगढ़ में कानून का राज है. भाजपा को हिंसा पसंद है. राज्य के खदानों को अडानी के हवाले किया जा रहा है. केंद्र सरकार इसी के मद्देनजर छत्तीसगढ़ में षड्यंत्र कर रही है. आगे भूपेश बघेल ने कहा, ईडी के सहारे छत्तीसगढ़ सरकार को बदनाम करने की कोशिश हो रही है. राज्य सरकार को अपदस्थ करने की कोशिश की जा रही है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav