एशिया कप: पाकिस्तान ने नेपाल को 238 रन से रौंदा

मुल्तान. पाकिस्तान ने एशिया कप एकदिवसीय टूर्नामेंट के शुरूआती मैच में बुधवार को यहां नेपाल को 238 रन से हराया। पाकिस्तान ने ग्रुप ए के इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 342 रन बनाने के बाद नेपाल की पारी को 23.4 ओवर में 104 रन पर समेट दिया। नेपाल की ओर से सोमपाल कामी ने 28 और आरिफ शेख ने 26 रन बनाये। पाकिस्तान की ओर से शादाब खान ने चार विकेट लिये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button