मिसाइल प्रक्षपेण अपने प्रतिद्वंद्वियों के क्षेत्र पर कब्जे के लिए किया गया पूर्वाभ्यास: उ.कोरिया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 31 Aug 2023 11:39 AM
मिसाइल प्रक्षपेण अपने प्रतिद्वंद्वियों के क्षेत्र पर कब्जे के लिए किया गया पूर्वाभ्यास: उ.कोरिया

ऑडियो सुनें

सियोल: अपने नवीनतम मिसाइल प्रक्षेपण को लेकर बृहस्पतिवार को उत्तर कोरिया ने कहा कि उसने दक्षिण कोरिया पर परमाणु हमले का पूर्वाभ्यास किया तथा वह संघर्ष की स्थिति में अपने प्रतिद्वंद्वियों के क्षेत्र पर कब्जे का अभ्यास कर रहा है। इससे पहले भी परमाणु मिसाइलों का परीक्षण कर चुके प्योंगयांग ने यह भी बताया कि वह दक्षिण कोरिया और अमेरिका के साथ संभावित युद्धों में उनका उपयोग कैसे करेगा।

पर्यवेक्षकों का कहना है कि उत्तर कोरिया, दक्षिण कोरिया और अमेरिकी सेना के बीच चल रहे सैन्य अभ्यास का हमेशा से विरोध करता रहा है क्योंकि वह इसे अपने लिए खतरा मानता है। ऐसे में उत्तर कोरिया अपने विरोधियों को डराने के लिए इस तरह के प्रक्षेपण कर रहा है।

आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी के अनुसार, उत्तर कोरिया की सेना ने कहा कि उसने राजधानी से दक्षिण कोरिया के प्रमुख कमांड सेंटरों और परिचालन हवाई क्षेत्रों पर बुधवार रात दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं थीं। उत्तर कोरिया ने कहा कि उसने यह मिसाइल प्रक्षेपण अमेरिका के दक्षिण कोरिया के साथ मिलकर कोरियाई प्रायद्वीप में किए गए लंबी दूरी के बी1-बी बमवर्षक विमानों के प्रशिक्षण की प्रतिक्रिया में किया है।

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 मंत्रिपरिषद के नए फैसले : अतिथि व्याख्याता नीति में बदलाव, छत्तीसगढ़ के मूल निवासी को प्राथमिकता, अग्निवीर सैनिकों को सिविल सेवा पदों में 10 प्रतिशत आरक्षण, सीएम साय के नेतृत्व में हुई बैठक
  2. 2 Flight or Fight : फ्लाइट के पायलट आपस में भिड़े, कॉकपिट में चले चाकू, दो घायल, 180 यात्री थे सवार, चीख-पुकार वाला वीडियो फोटो वायरल
  3. 3 Asian Games : छा गया छत्तीसगढ़.. भारत को दिए दो पदक, कोरबा की संजू देवी, अंबिकापुर के अनिमेष ने बढ़ाया मान, देखिए वीडियो
  4. 4 Flight or Fight : विमान अपहरण की आशंका खत्म..दुबई से तेल अवीव जा रहा विमान सुरक्षित लैंड, दोनों पायलट हिरासत में, इजरायल ने भेज दिए थे फाइटर जेट्स
By Nandkishoryadav