GST संग्रह अगस्त में 11% बढ़कर रहा 1.59 लाख करोड़ रुपये

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 01 Sep 2023 07:00 PM
GST संग्रह अगस्त में 11% बढ़कर रहा 1.59 लाख करोड़ रुपये
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कर अनुपालन में सुधार और कर चोरी में कमी आने से अगस्त महीने में माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह 11 प्रतिशत बढ़कर 1.59 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया. वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को अगस्त के जीएसटी संग्रह आंकड़े जारी करते हुए कहा कि इस महीने में सकल जीएसटी राजस्व 1,59,069 करोड़ रुपये रहा. एक साल पहले की समान अवधि में जीएसटी संग्रह 1.43 लाख करोड़ रुपये रहा था.

इसमें केंद्रीय जीएसटी का राजस्व 28,328 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी राजस्व 35,794 करोड़ रुपये और एकीकृत जीएसटी राजस्व 83,251 करोड़ रुपये रहा. इस दौरान उपकर के रूप में 11,695 करोड़ रुपये वसूले गए. वित्त मंत्रालय ने कहा कि इस महीने में वस्तुओं के आयात से प्राप्त राजस्व में तीन प्रतिशत और घरेलू लेनदेन से प्राप्त राजस्व में सालाना आधार पर 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा ने कहा कि अप्रैल-जून तिमाही में कर दरों में कोई बदलाव नहीं होने के बावजूद जीएसटी संग्रह मौजूदा मूल्य पर सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर से अधिक रही है. मल्होत्रा ने कहा, “बेहतर कर अनुपालन और कर संग्रह दक्षता में सुधार होने से ऐसा हुआ है. इसके अलावा कर चोरी और कर देनदारी से बचने के मामलों में भी कमी आई है.” केपीएमजी के साझेदार एवं अप्रत्यक्ष कर प्रमुख अभिषेक जैन ने कहा कि त्योहार करीब आने से जीएसटी संग्रह आने वाले महीनों में और भी अच्छा होने की उम्मीद है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu