बेयरस्टो और ब्रूक ने दिलाई इंग्लैंड को बड़ी जीत…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 02 Sep 2023 01:47 PM
बेयरस्टो और ब्रूक ने दिलाई इंग्लैंड को बड़ी जीत…
ऑडियो सुनें

मैनचेस्टर: सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो और मध्यक्रम के बल्लेबाज हैरी ब्रूक के अर्थशतकों के बाद गस एटंिकसन के अपने पदार्पण मैच में चार विकेट की मदद से इंग्लैंड ने शुक्रवार को यहां दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में न्यूजीलैंड को 95 रन से करारी शिकस्त दी।

बेयरस्टो ने 60 गेंदों पर नाबाद 86 रन बनाए जबकि ब्रूक ने 36 गेंदों पर 67 रन की तूफानी पारी खेलकर विश्वकप की टीम में जगह बनाने के लिए अपना मजबूत दावा पेश किया। इन दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 131 रन की साझेदारी की मदद से इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 198 रन बनाए।

न्यूजीलैंड की टीम इसके जवाब में 13.5 ओवर में 103 रन पर आउट हो गई। इस तरह से इंग्लैंड ने चार मैचों की श्रृंखला में 2-0 से बढ़त हासिल कर ली। इंग्लैंड ने डरहम में खेले गए पहले मैच में सात विकेट से जीत दर्ज की थी। न्यूजीलैंड के केवल तीन बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे जिनमें से टिम सीफर्ट ने सर्वाधिक 39 रन बनाए।

इंग्लैंड की तरफ से अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेल रहे तेज गेंदबाज एटंिकसन ने 20 रन देकर चार विकेट लिए जबकि स्पिनर आदिल राशिद ने 18 रन देकर दो विकेट हासिल किए।
तीसरा मैच रविवार को एजबेस्टन में खेला जाएगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav