भारत को मिला 23 ओवर में 145 रन का लक्ष्य

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 04 Sep 2023 10:30 PM
भारत को मिला 23 ओवर में 145 रन का लक्ष्य
ऑडियो सुनें

पालेकल. भारत को नेपाल के खिलाफ एशिया कप एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के बारिश से प्रभावित मैच में सोमवार को यहां 23 ओवर में 145 रन बनाने का लक्ष्य मिला. भारत और पाकिस्तान का मैच बारिश की भेंट चढ. गया था. इस मैच में भी बारिश के कारण लगभग तीन घंटे का खेल नहीं हो पाया. नेपाल ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने पर 48.2 ओवर में 230 रन बनाए. भारत में जब 2.1 ओवर में बिना किसी नुकसान के 17 रन बनाए थे, तब बारिश के कारण लगभग दो घंटे तक खेल रुका रहा. जब खेल रोका गया तब शुभमन गिल 12 और कप्तान रोहित शर्मा चार रन पर खेल रहे थे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu