निलंबन बारह महीने में तीन बार रहने के स्थान के नियम के उल्लंघन पर हिमा दास निलंबित

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 05 Sep 2023 07:06 PM
निलंबन बारह महीने में तीन बार रहने के स्थान के नियम के उल्लंघन पर हिमा दास निलंबित
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भारत की स्टार फर्राटा धाविका हिमा दास को पिछले बारह महीने में तीन बार रहने के स्थान के नियम के उल्लंघन के कारण राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक एजेंसी (नाडा) ने अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया. असम की 23 वर्ष की धाविका हिमा चोट के कारण हांगझोउ एशियाई खेलों की टीम में नहीं है.

भारतीय टीम के एक अधिकारी ने कहा ,” पिछले एक साल में तीन बार उसने रहने के स्थान संबंधी नियम का उल्लंघन किया है . यही वजह है कि उसे नाडा ने अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया .” उसे दो साल का प्रतिबंध झेलना पड़ सकता है जो घटाकर एक साल का किया जा सकता है. हिमा ने जकार्ता में 2018 एशियाई खेलों में 400 मीटर व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक जीता था . वह स्वर्ण जीतने वाली चार गुणा 400 मीटर महिला टीम और रजत जीतने वाली मिश्रित रिले टीम की भी सदस्य थी. विश्व एथलेटिक्टस डोपिंग निरोधक एजेंसी के नियमों के अनुसार बारह महीने में तीन बार रहने के स्थान संबंधी नियम का उल्लंघन या टेस्ट से चूकने पर निलंबन लगाया जा सकता है.

यह पता नहीं चल सका है कि हिमा ने नियम का उल्लंघन कब और कहां किया. रजिस्टर्ड टेस्टिंग पूल (आरटीपी) में शामिल खिलाड़ियों को अपना पूरा पता ठिकाना , अभ्यास या काम की जगह का पूरा पता देना होता है . इसके अलावा हर गतिविधि की समय सीमा भी बतानी होती है . इसके साथ ही उन्हें टेस्टिंग के लिये 60 मिनट की विंडो देनी होती है . ऐसा नहीं करने पर यह नियम का उल्लंघन माना जायेगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu