भारत ने मालदीव को 8-0 से रौंदा, सैफ अंडर-16 चैम्पियनशिप के फाइनल में

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 08 Sep 2023 09:04 PM
भारत ने मालदीव को 8-0 से रौंदा, सैफ अंडर-16 चैम्पियनशिप के फाइनल में
ऑडियो सुनें

थिम्पू. भारत ने शुक्रवार को यहां दबदबे भरा प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में मालदीव को 8-0 से हराकर सैफ अंडर-16 चैम्पियनशिप के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया. एबोरलांग खार्थांगमॉ और मोहम्मद अर्बाश ने दो दो गोल दागे जबकि विशाल यादव, मोहम्मद कैफ, लेविस जांगमिनलुन और मनभाकुपार मालंगियांग ने एक एक गोल किये.

भारतीय टीम ने शुरू से ही दबदबा बनाते हुए 21वें मिनट में बढ़त लेने से पहले कई मौके बनाये. कारिश सोराम की मदद से यादव ने मालदीव के दो डिफेंडरों से बचते हुए गोल दागा. मालदीव के गोलकीपर अहमद मिफजाल ने भारतीयों के कई प्रयासों को विफल किया लेकिन कैफ 36वें मिनट में बढ़त दोगुनी करने में सफल रहे. इससे पहले हाफ तक भारतीय टीम 2-0 से आगे चल रही थी. दूसरे हाफ में जांगमिनलुन ने 53वें मिनट में टीम के लिए तीसरा गोल किया.

खार्थांगमॉ और मालंगियांग ने फिर क्रमश: 62वें और 70वें मिनट में गोल कर स्कोर 5-0 कर दिया. अर्बाश ने 77वेंऔर 84वें मिनट में दो गोल किये जिसके बाद खार्थांगमॉ ने भी अपने दूसरे गोल से भारत को 8-0 से आगे कर दिया. भारतीय टीम अब रविवार को होने वाले फाइनल में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच सेमीफाइनल की विजेता टीम से भिड़ेगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu