भारतीय पुरुष टीम तीन गुणा तीन बास्केटबॉल के क्वार्टर फाइनल में

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 27 Sep 2023 06:48 PM
भारतीय पुरुष टीम तीन गुणा तीन बास्केटबॉल के क्वार्टर फाइनल में
ऑडियो सुनें

हांगझोउ. भारत की पुरुष तीन गुणा तीन बास्केटबॉल टीम ने एशियाई खेलों में जीत की लय बरकरार रखते हुए बुधवार को यहां पूल सी के मैच में मकाऊ को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई. सहज प्रताप सिंह सेखों ने मैच में सर्वाधिक 10 अंक बनाए जिससे भारत ने मकाऊ को 21-12 से हराया. मकाऊ के लिए होउ इन हो ने मैच में सर्वाधिक पांच अंक जुटाए.

भारत ने इससे पूर्व दिन के पहले मुकाबले में मलेशिया को 20-16 से हराया था. भारत अपने अगले मैच में शुक्रवार को पिछले खेलों के स्वर्ण पदक विजेता चीन से भिड़ेगा. भारतीय महिला टीम स्पर्धा में भारत को पूल ए के मैच में चीन से 8-22 से हार मिली जिससे टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गयी. इससे पहले महिला टीम अपने पहले मैच में उज्बेकिस्तान से 14-19 से हार गयी थी और अब अपने पूल में निचले पायदान पर काबिज है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu