हृदय व्यक्तिगत ड्रेसेज फाइनल में, अनुष और दिव्यकृति ने भी कट हासिल किया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 27 Sep 2023 06:53 PM
हृदय व्यक्तिगत ड्रेसेज फाइनल में, अनुष और दिव्यकृति ने भी कट हासिल किया
ऑडियो सुनें

हांगझोउ. भारत के हृदय विपुल छेदा, अनुष अग्रवाला और दिव्यकृति सिंह ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बुधवार को यहां एशियाई खेलों की घुड़सवारी स्पर्धा के व्यक्तिगत ड्रेसेज फाइनल के लिए क्वालीफाई किया जिससे वे पदक की दौड़ में बने हुए हैं.
हृदय क्वालीफिकेशन राउंड में अपने घोड़े चेमक्सप्रो पर घुड़सवारी करते हुए 73.883 अंक के कुल स्कोर से शीर्ष पर रहे जबकि अनुष एट्रो पर बैठकर 71.706 अंक से चौथे स्थान पर रहे.

एड्रेनलिन फिरफोड की सवारी करते हुए दिव्यकृति सिंह 67.676 अंक के स्कोर से 11वें स्थान पर रहीं जबकि सुदिप्ती हाजेला बाहर हो गयीं. क्वालीफाइंग से शीर्ष 15 घुड़सवार फाइनल में पहुंचते हैं. हृदय, अनुष, दिव्यकृति और सुदिप्ती ने मंगलवार को ऐतिहासिक टीम ड्रेसेज स्वर्ण पदक जीता था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu