विष्णु सरवनन को कांस्य, पाल नौकायन में भारत को एक रजत और दो कांस्य

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 27 Sep 2023 08:16 PM
विष्णु सरवनन को कांस्य, पाल नौकायन में भारत को एक रजत और दो कांस्य
ऑडियो सुनें

निंगबो. विष्णु सरवनन ने एशियाई खेलों में बुधवार को पुरूषों की डिंगी आईएलसीए 7 स्पर्धा में भारत को पहला कांस्य पदक दिलाया .
तोक्यो ओलंपिक खेल चुके विष्णु ने 11 रेस की स्पर्धा में 34 नेट स्कोर बनाया. वह एक अंक से रजत पदक से चूक गए . दक्षिण कोरिया के जीमिन एचए ने 33 अंक के साथ रजत पदक हासिल किया. वहीं सिंगापुर के जुन हान रियान लो ने 26 स्कोर के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया.

पाल नौकायन में सभी रेस के सबसे खराब स्कोर को कुल अंकों में से घटाकर नेट स्कोर निकाला जाता है . सबसे कम नेट स्कोर वाला विजयी रहता है. विष्णु का कुल स्कोर 48 था और उसकी सबसे खराब रेस आठवीं थी जब वह रिटायर हो गया था . उसके स्कोर से 14 अंक घटाये गए.

हवा का बहाव कम रहने के कारण भारत महिलाओं के एकल डिंगी आईएलसीए 6 में पदक नहीं जीत सका और नेत्रा कुमानन को चौथे स्थान से ही संतोष करना पड़ा . इस वर्ग की आखिरी रेस रद्द करनी पड़ी . नेत्रा (41 नेट अंक) सिंगापुर की जिंग हुआ विक्टोरिया चान (38) से तीन अंक पीछे थी. भारतीय पाल नौकायन खिलाड़ियों ने 2018 में जकार्ता खेलों में भी एक रजत और दो कांस्य जीते थे.
नेहा ठाकुर ने कल रजत और इबाद अली ने कांस्य पदक जीता था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu