IND vs AUS 3rd ODI: टीम इंडिया के सामने 353 रनों का विशाल लक्ष्य…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 28 Sep 2023 11:24 AM
IND vs AUS 3rd ODI: टीम इंडिया के सामने 353 रनों का विशाल लक्ष्य…
ऑडियो सुनें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच राजकोट में तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला आज खेला जा रहा है. टीम इंडिया सीरीज के पहले दो वनडे मुकाबले जीतकर अजेय बढ़त बना चुका है. अब टीम इंडिया के पास तीसरे वनडे में जीत हासिल कर क्लीन स्वीप करने का सुनहरा मौका है. पहले दो मैचों के मुकाबले तीसरे वनडे में दोनों ही टीमों में बड़े बदलाव हुए हैं. तीसरे वनडे में टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा के हाथों में हैं.

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस की भी तीसरे वनडे में वापसी हुई है. इस बीच ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट खोकर 352 रन बनाई. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिशेल मार्श ने सबसे ज्यादा 96 रनों की पारी खेली. टीम इंडिया की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. टीम इंडिया को ये मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 353 रन बनाने हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav