टेबल टेनिस : मनिका, शरत और साथियान प्री क्वार्टर फाइनल में, मिश्रित जोड़ी बाहर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 28 Sep 2023 09:00 PM
टेबल टेनिस : मनिका, शरत और साथियान प्री क्वार्टर फाइनल में, मिश्रित जोड़ी बाहर
ऑडियो सुनें

हांगझोउ. भारत की स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा, शरत कमल और जी साथियान ने गुरुवार को यहां अपने प्रतिद्वंद्वियों पर जीत दर्ज कर एशियाई खेलों की एकल टेबल टेनिस स्पर्धा के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया. पिछले एशियाड के टीम कांस्य पदक विजेता शरत ने मालदीव के मोहम्मद शफान इस्माल को कोई मौका नहीं दिया और 11-9, 11-2, 11-7, 11-7 से जीत हासिल की.

साथियान भी जकार्ता 2018 में कांस्य पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा थे, उन्होंने भी सऊदी अरब के तुर्की लाफी अलमुताइरी पर दबदबा बनाते हुए 11-5, 11-6, 11-9, 11-2 से जीत दर्ज की. राष्ट्रमंडल खेल 2018 में स्वर्ण पदक और जकार्ता एशियाई खेलों में मिश्रित युगल कांस्य पदक विजेता मनिका ने नेपाल की नबीता श्रेष्ठ को 11 . 5, 11 . 4, 11 . 3, 11 . 2 से हराया . अब उनका सामना थाईलैंड की सुथासिनी सावेत्ताबुत से होगा .

श्रीजा अकुला को उत्तर कोरिया की सोंगियोंग पियोन ने 11 . 6, 11 . 4, 15 . 13, 11. 9 से हराया जिससे इस भारतीय का सफर खत्म हो गया. महिला युगल में भारत ने बेहतर प्रदर्शन दिखाया जिसमें श्रीजा और दिया चिताले की जोड़ी ने वियतनाम की एनगोक ट्रान माई और एनगा एनगुएन थि की जोड़ी को 3-0 (11-8, 15-13, 11-6) से शिकस्त दी.

सुतिर्था मुखर्जी ने अयहिका मुखर्जी के साथ मिलकर कजाखस्तान की अनास्तासिया लावरोवा और जाउरेश अकाशेवा की जोड़ी को 11-7, 11-4, 11-7 से मात देकर प्री क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की की. पुरूष युगल में मानव ठक्कर और मानुष शाह ने मालदीव के मोहम्मद शफ्फान इस्माइल और मूसा मुंसिफ अहमद को 11 . 8, 9 . 11, 11 . 6, 11 . 2 से हराकर राउंड 16 में प्रवेश किया.

एक अन्य भारतीय साथियान और शरत की जोड़ी ने मंगोलिया के सेर ओड गंखुयाग और मनलाईजार्गल मंखुओचिर को महज 13 मिनट में 3-0 (11-5, 11-3, 11-3) से मात दी. मिश्रित युगल में जी साथियान और मनिका को सिंगापुर के जे यू क्लारेंस चियू और जियान जेंग ने 7 . 11, 9 .11, 13 . 11, 12 . 10, 11 . 3 से हराया. श्रीजा अकुला और हरमीत देसाई भी थाईलैंड के ओरावान पारानांग और फाकफूम सांगुआनसिन से 4 . 11, 6 . 11, 10 . 12 से हारकर बाहर हो गए.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu