घोषाल जीते, कम रैंकिंग वाली कोरियाई खिलाड़ी से हारी जोशना

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 02 Oct 2023 09:41 PM
घोषाल जीते, कम रैंकिंग वाली कोरियाई खिलाड़ी से हारी जोशना
ऑडियो सुनें

हांगझोउ. स्टार भारतीय खिलाड़ी जोशना चिनप्पा सोमवार को यहां एशियाई खेलों की स्क्वाश स्पर्धा के महिला एकल प्री क्वार्टर फाइनल में हार के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गई जबकि अनुभवी सौरभ घोषाल ने पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई.
सबसे पहले कोर्ट पर उतरी जोशना को दक्षिण कोरिया की अपने से कम रैंकिंग वाली खिलाड़ी हियो मिंगयिओंग के खिलाफ 1-3 से हार का सामना करना पड़ा.

पहले दौर में इस 37 वर्षीय खिलाड़ी को बाई मिली थी. दूसरे दौर में उन्हें 158वें नंबर की दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी के खिलाफ 37 मिनट में 4-11 12-10 9-11 8-11 से हार झेलनी पड़ी. जोशना की हार को बड़ा उलटफेर माना जा रहा है क्योंकि वह पदक की दावेदार थी. चेन्नई की खिलाड़ी ने 2018 एशियाई खेलों में एकल वर्ग का कांस्य पदक जीता था.

जोशना के नाम एशियाई खेलों की टीम स्पर्धा में दो रजत और दो कांस्य पदक भी हैं जिसमें पिछले हफ्ते जीता पदक भी शामिल है.
जोशना पिछले कुछ समय से चोटों से परेशान रहीं हैं और विश्व रैंकिंग में 70वें स्थान पर गिर चुकी हैं. एक अन्य भारतीय तन्वी खन्ना ने थाईलैंड की अरिचिया चुजित के खिलाफ 11-1 11-3 11-2 की आसान जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई.

अनाहत सिंह और अभय सिंह की मिश्रित युगल जोड़ी ने जीत का क्रम जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में पहुंचने का दावा मजबूत किया. भारतीय जोड़ी अनाताना प्रासेरतरातानाकुल और अरकारादेत अराकाराहिरुनया की थाईलैंड की जोड़ी को 2-0 से हराकर ग्रुप डी में शीर्ष पर चल रही है.

घोषाल ने कुवैत के अम्मार अलतमीमी को प्री क्वार्टर फाइनल में 3-0 से हराया जबकि महेश मनगांवकर ने भर रियुनसुके सुकयु के खिलाफ 3-0 की आसान से जीत से क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई. घोषाल ने अलतमीमी को 11-4, 11-4, 11-6 से हराया जबकि मनगांवकर ने सुकयु को 11-6 11-2 11-6 से शिकस्त दी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu