दीपिका और हरिंदर की जोड़ी ने मिश्रित युगल में पदक पक्का किया

हांगझोउ. दीपिका पल्लीकल और हरिंदर पाल सिंह संधू की भारतीय जोड़ी ने एशियाई खेलों के स्क्वाश मिश्रित युगल मुकाबले में मंगलवार को यहां सेमीफाइनल में जगह बनाकर पदक पक्का कर लिया. भारतीय जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में फिलीपींस के जेमिका अरीबाडो और एंड्रयू गारिका की जोड़ी को 2-1 (7-11, 11-5, 11-4) से शिकस्त दी.

महिला एकल में हालांकि तन्वी खन्ना का सफर क्वार्टर फाइनल में सातोमी वतनबे से 5-11, 6-11, 12-14 से हार कर खत्म हो गाया.
दीपिका और हरिंदर की जोड़ी को अंतिम आठ मुकाबले में फिलीपींस की जोड़ी ने कड़ी टक्कर दी लेकिन भारतीय जोड़ी ने पहला गेम गंवाने के बाद शानदार वापसी की.

इससे पहले भारतीय जोड़ी ने पूल ए के मुकाबले में जापान की रिसा सुगिमोटो और तोमोताका इंडो को 2-0 (11-5, 11-5) से हराकर क्वार्टर फाइनल का टिकट कटाया था. अनाहत सिंह और अभय सिंह की एक अन्य भारतीय जोड़ी ने हांगकांग की तसजा विंग तोंग और मिंग होंग जांग की जोड़ी को पूल डी के मैच में 2-0 (11-10, 11-8) से हराया. यह जोड़ी भी क्वार्टर फाइनल में चुनौती पेश करेगी.

Related Articles

Back to top button