जम्मू कश्मीर : कुलगाम में मुठभेड़, दो आतंकवादी ढेर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 04 Oct 2023 10:02 PM
जम्मू कश्मीर : कुलगाम में मुठभेड़, दो आतंकवादी ढेर
ऑडियो सुनें

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादी मारे गये. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ दिन में उस वक्त शुरू हुई जब सुरक्षा बलों ने कुज्जर में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया.

कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने कहा कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान बासित अमीन भट और साकिब अहमद लोन के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि दोनों कुलगाम जिले के रहने वाले हैं . उन्होंने कहा कि दोनों प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन से जुड़े हुए थे. एडीजीपी ने कहा कि मुठभेड़ स्थल से दो एके राइफल सहित आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu