साबले ने एशियाई खेलों में पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ में रजत जीता

हांगझोउ. भारत के लंबी दूरी के धावक अविनाश साबले ने अपना प्रभावशाली प्रदर्शन जारी रखते हुए बुधवार को यहां एशियाई खेलों में पुरुषों की 5000 मीटर में रजत पदक जीता. भारत के 29 वर्षीय खिलाड़ी ने 13 मिनट 21.09 सेकंड का समय लेकर दूसरा स्थान हासिल किया. बहरीन के बिरहानु यमाताव बालेव ने 13:17:40 के प्रयास के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि उनके हमवतन दावित फिकादु अदमासु ने 13:25:63 का समय लेकर कांस्य पदक हासिल किया.

भारत के एक अन्य खिलाड़ी गुलवीर सिंह ने 13:29:93 का समय लेकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया लेकिन वह आखिर में चौथे स्थान पर रहे. साबले का यह इन खेलों में दूसरा पदक है. उन्होंने पिछले सप्ताह 3000 मीटर स्टीपलचेज में स्वर्ण पदक जीता था.

हरमिलन बैंस ने महिलाओं की 800 मीटर दौड़ में रजत जीता

भारत की हरमिलन बैंस ने अपनी मां के प्रदर्शन को 21 साल बाद दोहराते हुए एशियाई खेलों में बुधवार को महिलाओं की 800 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता . पंजाब की 25 वर्ष की हरमिलन ने 2 : 03 . 75 सेकंड का समय निकाला . श्रीलंका की तारूषी दिसानायका ने 2 : 03 . 20 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता . चीन की चुंयु वांग को कांस्य पदक मिला. बैंस ने महिलाओं की 1500 मीटर रेस में भी रजत पदक जीता था. भारत की चंदा 800 मीटर में सातवें स्थान पर रही.

Related Articles

Back to top button