श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में शनिवार को आतंकवादियों ने एक पुलिसकर्मी को गोली मारकर घायल कर दिया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल कांस्टेबल को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारी के मुताबिक, ‘‘शहर के सफाकदाल इलाके में आइवा ब्रिज के पास आतंकवादियों ने सुबह करीब 8.40 बजे जम्मू-कश्मीर पुलिस के कांस्टेबल गुलाम हसन पर गोली चलाई. हमले में कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया.’’ अधिकारी ने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.
आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के कांस्टेबल को गोली मारी
Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sat, 07 May 2022 06:35 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 उज्जैन में शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने का काम जारी, अफवाह फैलाने के आरोप में 15 गिरफ्तार
- 2 बड़ी खबर : भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी मामले की सीबीआई करेगी जांच, राजपत्र में अधिसूचना जारी, 21 रसूखदार आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी हुई
- 3 शनि का उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश, मेष समेत इन 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते
- 4 अमेरिका में इतिहास का सबसे बड़ा स्टील प्लांट एस्सार ग्रुप बनाएगा, 2030 से उत्पादन; हजारों रोजगार का दावा
By Yogesh Kumar Sahu