श्रीनगर. सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया. सेना ने रविवार को यह जानकारी दी. सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ”भारतीय सेना, जम्मु कश्मीर पुलिस और खुफिया एजेंसियों के 21 अक्टूबर 2023 को हुए संयुक्त अभियान में बलों ने बारामूला के उरी सेक्टर में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया.” सेना ने बताया कि घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों के साथ संपर्क स्थापित करने की कोशिश की गई जिसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई. सेना के अनुसार, छह पिस्तौल और चार हथगोले जब्त किए जा चुके हैं और अभियान अभी जारी है.
जम्मू-कश्मीर के उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम
Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 22 Oct 2023 07:42 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 आज का राशिफल 18 अक्टूबर 2026: रविवार को किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ! धन, करियर और सेहत के लिए कैसा रहेगा आपका दिन?
- 2 हादसा : इंजीनियरिंग कॉलेज में डांडिया के दौरान हादसा, दो की मौत; 14 घायल, तेज हवा के कारण गिरा गेट, देखिए वीडियो
- 3 चोरबागान पूजा पंडाल में भगदड़: कम से कम 17 की मौत, मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी
- 4 भाजपा के कृषि मंत्री कांग्रेस विधायक के फार्म हाउस पहुंचे, उधर कार्यकर्ता बाट जोहते रह गए, अब मंत्री की शिकायत संगठन तक पहुंची
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu
Tags: