इजराइल ने गाजा पर हमले तेज किए, दो और बंधकों को किया गया रिहा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 24 Oct 2023 07:38 PM
इजराइल ने गाजा पर हमले तेज किए, दो और बंधकों को किया गया रिहा
ऑडियो सुनें

रफाह. इजराइल ने गाजा पट्टी में चरमपंथी संगठन हमास के ठिकानों को निशाना बनाकर हमले तेज कर दिए हैं. इजराइली सेना ने मंगलवार को यह जानकारी दी. इजराइल की ओर से हमास के चरमपंथियों के खिलाफ जल्द ही जमीनी स्तर पर कार्रवाई शुरू किए जाने का अनुमान है. अमेरिका ने आशंका जताई है कि इससे क्षेत्र में तनाव काफी बढ. सकता है और अमेरिकी सैनिकों पर भी हमले हो सकते हैं.

गाजा में इजराइल के हमलों में अब तक हजारों लोगों की मौत हो चुकी है. इस बीच, हमास ने इजराइल की दो वृद्ध महिलाओं को रिहा कर दिया, जिन्हें उसने बंधक बना लिया था. हमास ने सात अक्टूबर को दक्षिणी इजराइल के शहरों पर हमले कर सैकड़ों इजराइली नागरिकों को बंधक बना लिया था.

इजराइल-हमास युद्ध के बीच विभिन्न देशों के नेताओं का इजराइल आकर उसके प्रति एकजुटता व्यक्त करना जारी है और इसी के तहत मंगलवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों तेल अवीव पहुंचे. मैक्रों ने हमास के हमले में मारे गए फ्रांस के नागरिकों के परिजनों से मुलाकात की. इसके बाद उनके इजराइल के शीर्ष अधिकारियों से भी मुलाकात करने का कार्यक्रम है.

मैक्रों ने इजराइल के राष्ट्रपति इसहाक हज.रग से मुलाकात कर कहा कि वह इजराइल के प्रति अपना समर्थन और एकजुटता व्यक्त करने तथा लोगों की पीड़ा साझा करने के साथ-साथ यह आश्वस्त करने के लिए आए हैं कि आतंकवाद के खिलाफ इस युद्ध में उसे अकेला नहीं छोड़ा जाएगा.

इजराइल ने गाजा पर हमले के बाद इसकी सीमाओं को सील कर दिया है, जिसके कारण गाजा के 23 लाख लोगों के सामने भोजन, पानी और दवा की कमी हो गई है. आवश्यक सामान की आपूर्ति के लिए एक छोटा काफिला सोमवार को गाजा में दाखिल हुआ.
इजराइल की ओर से गाजा में ईंधन भेजने पर लगाई गई रोक अब भी जारी है. संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि अगर गाजा के अंदर ट्रकों को ईंधन नहीं मिला तो सहायता वितरण जल्द ही बंद हो जाएगा गाजा के विभिन्न अस्पतालों में बड़ी संख्या में घायल भर्ती हैं, जिनके इलाज के लिए बिजली की बेहद आवश्यकता है. बिजली की कमी के कारण, अस्पताल में भर्ती नवजात बच्चों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इजराइल ने मंगलवार को कहा कि उसने बीते 24 घंटे में 400 हवाई हमले किए, जिसमें हमास के कई कमांडर और लड़ाके मारे गए.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu