जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकवादी ढेर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 30 Oct 2023 09:55 PM
जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकवादी ढेर
ऑडियो सुनें

श्रीनगर. सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए एक आतंकवादी को मार गिराया. अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि केरन सेक्टर के जुमागुंड इलाके में घुसपैठ की कोशिश रविवार रात को विफल कर दी गई. सोमवार सुबह इलाके की तलाशी के दौरान एक आतंकवादी का शव बरामद किया गया. अधिकारियों के मुताबिक, इलाके में तलाश अभियान जारी है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu