प्रधानमंत्री ने तेलंगाना सड़क हादसे में हुई मौतों पर दुख जताया, मुआवजे की घोषणा की

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 09 May 2022 12:42 PM
प्रधानमंत्री ने तेलंगाना सड़क हादसे में हुई मौतों पर दुख जताया, मुआवजे की घोषणा की
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के कामारेड्डी जिले में रविवार को एक दुर्घटना में हुई मौतों पर सोमवार को गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने पीड़ितों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि दिये जाने की घोषणा की। मालूम हो कि कामारेड्डी जिले के येलारेड्डी मंडल में रविवार शाम एक लॉरी और एक छोटे (मिनी) ट्रक की टक्कर होने से छह महिलाओं सहित आठ व्यक्तियों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक ट्वीट के मुताबिक मोदी ने कहा, ‘‘तेलंगाना के कामारेड्डी जिले में हुई दुर्घटना के कारण होने वाली जनहानि पर बहुत दुखी हूं। शोकसंतप्त परिवारों के लिये मेरी संवेदना और घायलों के लिये प्रार्थना।’’

पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री ने प्रत्येक मृतक के निकटस्थ परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये दिये जाने और घायलों को 50-50 हजार रुपये दिये जाने को मंजूरी दी।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav