पीसीबी ने मुख्य चयनकर्ता इंजमाम का इस्तीफा किया स्वीकार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 09 Nov 2023 08:33 PM
पीसीबी ने मुख्य चयनकर्ता इंजमाम का इस्तीफा किया स्वीकार
ऑडियो सुनें

कराची. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और मुख्य चयनकर्ता इंजमाम के बीच मतभेद बढ़ गए हैं और देश के क्रिकेट बोर्ड ने हितों के टकराव के आरोपों के बीच इस पूर्व कप्तान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. बाबर आजम की अगुआई वाली पाकिस्तान की टीम जब भारत में चल रहे क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल के अंतिम स्थान के लिए क्वालीफाई करने की कोशिश कर रही है तब पीसीबी ने गुरुवार को बयान जारी करके कहा कि उसने पूर्व दिग्गज खिलाड़ी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है.

पीसीबी ने बयान में कहा, ”पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने राष्ट्रीय पुरुष सीनियर चयन समिति और जूनियर चयन समिति क अध्यक्ष के रूप में इंजमाम उल हक का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. ” उन्होंने कहा, ”इंजमाम उल हक पीसीबी द्वारा हितों के टकराव के आरोपों की पारदर्शी जांच के लिए 30 अक्टूबर को स्वैच्छिक रूप से अपने पद से हट गए था.” इंजमाम ने 30 अक्टूबर को राष्ट्रीय चयन समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था जब पीसीबी ने उनके खिलाफ जांच शुरू की थी कि कई राष्ट्रीय खिलाड़ियों का प्रबंधन करने वाली कंपनी से उनका जुड़ाव हितों के टकराव के दायरे में आता है या नहीं.

पीसीबी ने याजू इंटरनेशल में इंजमाम की भूमिका की जांच के लिए पांच सदस्यीय पैनल नियुक्त किया है जहां कप्तान बाबर आजम, तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी और विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और उनका प्रबंधन करने वाला एजेंट समान है.
इंजमाम ने भले ही इस्तीफा दे दिया था लेकिन उन्होंने कहा था कि एजेंट और साझेदारी ताल्हा रहमानी के साथ उनके जुड़ाव ने कभी चयनकर्ता के रूप में उनके फैसले लेने की प्रक्रिया को प्रभावित नहीं किया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu