यरूशलम. इजराइल को निर्माण परियोजनाओं को जारी रखने के लिए ‘तत्काल’ सैकड़ों हजारों श्रमिकों की आवश्यकता है और ठेकेदारों ने अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए भारत सहित दूसरे देशों से मजदूरों को लाने के लिए सरकार से जोरदार अपील की है. इजराइल के ठेकेदार संघ के एक प्रवक्ता ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ”हमें तत्काल और मजदूर चाहिए. किसी भी स्थिति में सरकार तय करेगी कि मजदूर कहां से आएंगे.” विश्वस्त सूत्रों ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि भारत से श्रमिकों को लाकर इस अंतराल को पाटा जा सकता है. एक सूत्र ने यहां कहा, ”इजराइली वित्त मंत्री निर बरकत ने इस साल अप्रैल में अपनी भारत यात्रा के दौरान नयी दिल्ली में अधिकारियों और अपने समकक्ष से निर्माण क्षेत्र समेत विभिन्न क्षेत्रों में भारतीयों की भर्ती के बारे में बात की थी.”
इजराइल के निर्माण उद्योग को तत्काल श्रमिकों की जरूरत, भारत से आ सकते हैं बड़ी संख्या में मजदूर
Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 09 Nov 2023 08:32 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली रवाना हुए, राज्योत्सव का किया समापन, 67 लाख महिलाओं को दिए 632.40 करोड़
- 2 Mahadeo Satta आरोपी सौरभ चंद्राकर रायपुर लाया गया, कल होगी पेशी, देखिए वीडियो
- 3 वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अधूरा वंदे मातरम गाने पर आपत्ति की तो कलेक्टर ने कॉलेज को भेजा नोटिस
- 4 Breaking पूर्व सीएम भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, विजय बघेल की याचिका पर चलेगा ट्रायल, जानिए पूरा केस
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu