श्रीलंका की संसद ने क्रिकेट की संचालन संस्था को बर्खास्त करने का प्रस्ताव किया पारित

कोलंबो. श्रीलंका की संसद ने गुरूवार को देश की क्रिकेट संचालन संस्था को बर्खास्त करने के लिए सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया. इसे सत्ता पक्ष और विपक्षी दलों का पूरा समर्थन मिला. मुख्य विपक्ष पार्टी के नेता साजिथ प्रेमदासा ने संसद में ‘भ्रष्ट श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) प्रबंधन को हटाने’ के शीर्षक का प्रस्ताव पेश किया जिसका सरकार के सीनियर मंत्री निमल सिरिपाला डिसिल्वा ने पूरा समर्थन किया.

वहीं दो दिन पहले अपील अदालत ने मंगलवार को शम्मी सिल्वा की अध्यक्षता वाले श्रीलंका क्रिकेट प्रबंधन को बहाल किया था.
सोमवार को खेल मंत्री रोशन रणसिंघे ने श्रीलंका क्रिकेट प्रबंधन को बर्खास्त कर दिया था और पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान अर्जुन रणतुंगा को क्रिकेट बोर्ड को संचालित करने के लिए सात सदस्यीय अंतरिम समिति का प्रमुख नियुक्त किया था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button