सिख-अमेरिकी जग बैंस ने “बिग ब्रदर” जीतकर इतिहास रचा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 10 Nov 2023 08:01 PM
सिख-अमेरिकी जग बैंस ने “बिग ब्रदर” जीतकर इतिहास रचा
ऑडियो सुनें

लॉस एंजिलिस. वाशिंगटन के एक उद्यमी और ट्रक कंपनी के मालिक जग बैंस ने रियलिटी शो “बिग ब्रदर’ जीतने वाला पहला सिख-अमेरिकी बनकर इतिहास रच दिया. बैंस (25) ने पेशेवर तैराक मैट क्लॉट्ज और डीजे बॉवी जेन को हराकर 100 दिवसीय कार्यक्रम में शीर्ष स्थान हासिल किया.

बैंस अमेरिका में “बिग ब्रदर” हाउस में प्रवेश करने वाले पहले सिख-अमेरिकी थे और अब वह अंतरराष्ट्रीय रियलिटी सीरीज के 25वें सीज.न में अमेरिकी संस्करण में जीत हासिल करने वाले पहले सिख-अमेरिकी बन गए हैं. “बिग ब्रदर” ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने आधिकारिक हैंडल पर कार्यक्रम के परिणामों की घोषणा की. बैंस को 7,50,000 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि मिलेगी.

बैंस ने कार्यक्रम के अंत में होस्ट जूली चेन-मूनवेज. से कहा, “और यह सीजन हमारे नाम!! हमारे बीबी25 प्रतिभागियों को बधाई और धन्यवाद! ” बैंस अब “बिग ब्रदर” के अमेरिकी संस्करण में इतिहास रचने वाले लगातार तीसरे विजेता हैं. 2021 में, जेवियर प्रैथर कार्यक्रम में जीत हासिल करने वाले पहले अश्वेत व्यक्ति बने थे, जबकि उससे पिछले साल टेलर हेल शो जीतने वाली पहली अश्वेत महिला बनी थीं. “बिग ब्रदर” सीजन-25 अमेरिका में सीबीएस पर प्रसारित हुआ.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu