हमास शासित गाजा में 11, 000 से अधिक फलस्तीनी नागरिकों की मौत: स्वास्थ्य मंत्रालय

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 10 Nov 2023 10:15 PM
हमास शासित गाजा में 11, 000 से अधिक फलस्तीनी नागरिकों की मौत: स्वास्थ्य मंत्रालय
ऑडियो सुनें

खान यूनिस. हमास शासित गाजा में इजराइल-हमास युद्ध में 11,000 से अधिक फलस्तीनी नागरिकों की मौत हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी. मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि हमास के सात अक्टूबर को इजराइल पर अचानक हमले के बाद शुरू हुए युद्ध के बाद से 11,078 लोग मारे गए हैं. इजराइल में 1,400 से अधिक लोग मारे गए हैं जिसमें मुख्य रूप से लोग हमास के शुरुआती हमले में मारे गए थे जबकि जमीनी हमले की शुरुआत के बाद से गाजा में इजराइल के 41 सैनिक मारे गए हैं.

शिफा अस्पताल में शरण लिए हुए हजारों फलस्तीनी नागरिक लोग हमले के बाद भागे

गाजा के उत्तरी युद्ध क्षेत्र से जान बचाकर भाग रहे फलस्तीनी नागरिकों ने कहा कि गाजा शहर के मध्य में स्थित शिफा अस्पताल में शरण लिए हुए हजारों लोग रात भर हुए धमाकों के बाद वहां से भाग गए. इजराइल-हमास के बीच चल रहे युद्ध के बीच अस्पताल में 80,000 लोग शरण लिये हुए थे. अस्पताल से शुक्रवार को भागे लोगों में से कुछ ने कहा कि इमारत में सैकड़ों बुरी तरह से घायल मरीज और चिकित्सक ही रह गए हैं. वहीं, फोन और इंटरनेट सेवा बाधित होने के चलते शिफा के अस्पताल के चिकित्सकों से टिप्पणी के लिए संपर्क नहीं हो पाया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu