सेमीफाइनल से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने किया हल्का अभ्यास

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 14 Nov 2023 09:46 PM
सेमीफाइनल से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने किया हल्का अभ्यास
ऑडियो सुनें

मुंबई. भारतीय खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले विश्व कप सेमीफाइनल से पहले मंगलवार को यहां वैकल्पिक अभ्यास सत्र में भाग लिया लेकिन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी सहित कुछ प्रमुख खिलाड़ियों ने विश्राम करने को प्राथमिकता दी.

भारत ने लीग चरण का अपना आखिरी मैच रविवार को बेंगलुरु में खेला था और टीम सोमवार को यहां पहुंची थी. ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों के लिए वैकल्पिक अभ्यास सत्र ही रखा गया. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और शानदार फॉर्म में चल रहे स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया. कोहली ने तीनों नेट्स पर अभ्यास किया. पहले उन्होंने तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और बाद में स्पिनरों और थ्रो डाउन विशेषज्ञ का सामना किया.

ऑल राउंडर रविंद्र जडेजा ने भी बल्लेबाजी का अभ्यास किया तथा इसके बाद क्षेत्ररक्षण कोच टी दिलीप के साथ भी पर्याप्त समय बिताया. लीग चरण में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के पहले मैच के बाद किसी भी मैच में नहीं खेलने वाले ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी लंबे समय तक गेंदबाजी की. सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल, विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल और मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने भी अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं लिया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu