इजराइल की सेना ने गाजा के सबसे बड़े अस्पताल पर धावा बोला, सैकड़ों मरीज अंदर फंसे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 15 Nov 2023 09:43 PM
इजराइल की सेना ने गाजा के सबसे बड़े अस्पताल पर धावा बोला, सैकड़ों मरीज अंदर फंसे
ऑडियो सुनें

खान यूनिस. इजरायली बलों ने बुधवार को गाजा के सबसे बड़े अस्पताल पर धावा बोल दिया जहां नवजात शिशुओं सहित सैकड़ों रोगी फंसे हुए हैं. इजराइल शिफा अस्पताल को युद्ध के दौरान प्रमुख निशाने के तौर पर देखता है. इस जंग में हजारों फलस्तीनी मारे जा चुके हैं और गाजा में भारी तबाही हुई है.

हमास द्वारा सात अक्टूबर को इजराइल पर अचानक हमला करने और करीब 1200 लोगों की हत्या करने के बाद इजराइल के साथ उसकी जंग शुरू हो गई. इजराइल का कहना है कि शिफा अस्पताल हमास के नियंत्रण वाला स्थान है. हमास और गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों ने शिफा में चरमपंथियों की गतिविधियों से इनकार किया है, वहीं फलस्तीनी लोगों और मानवाधिकार सूमहों ने कहा कि इजराइल ने हमास को समाप्त करने की कोशिश में अंधाधुंध तरीके से नागरिकों की जान खतरे में डाली है.

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मुनीर अल बूर्श ने कहा कि इजराइली बलों ने शिफा में तलघर और अन्य भवनों को तबाह कर दिया. उन्होंने हमला शुरू होने के कुछ घंटे बाद अस्पताल के अंदर से फोन पर बताया, ”वे अब भी यहां हैं. मरीज, महिलाएं और बच्चे आतंकित हैं.” इजराइल की सेना का कहना है कि वह अस्पताल के एक विशिष्ट क्षेत्र में हमास के खिलाफ लक्षित अभियान चला रही है. उसने कहा कि यह क्षेत्र उस जगह से अलग है जहां रोगी और चिकित्सा कर्मी हैं. अस्पताल के अंदर के हालात का स्वतंत्र आकलन करना संभव नहीं है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu