विश्व कप फाइनल में मैदानी अंपायर होंगे इंग्लैंड के इलिंगवर्थ और कैटलबोरो

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 17 Nov 2023 08:49 PM
विश्व कप फाइनल में मैदानी अंपायर होंगे इंग्लैंड के इलिंगवर्थ और कैटलबोरो
ऑडियो सुनें

अहमदाबाद. इंग्लैंड के रिचर्ड इलिंगवर्थ और रिचर्ड कैटलबोरो रविवार को भारत और आस्ट्रेलिया के बीच होने वाले विश्व कप फाइनल में मैदानी अंपायर होंगे. कैटलबोरो 2015 विश्व कप फाइनल में भी अंपायरिंग कर चुके हैं जिससे यह उनका दूसरा मौका होगा. तब उनके साथ दूसरे अंपायर कुमार धर्मसेना थे. मेजबान देश 2011 में अपनी सरजमीं पर जीते गये खिताब की उपलब्धि को दोहराना चाहेगा.

इलिंगवर्थ का भी यह दूसरा विश्व कप फाइनल होगा लेकिन पहली बार वह मैच अधिकारी के तौर पर मौजूद होंगे. वह 1992 विश्व कप में बतौर खिलाड़ी खेले थे. फाइनल के लिए अन्य अधिकारियों में त्रिनिदाद एवं टोबैगो के जोएल विल्सन तीसरे अंपायर, न्यूजीलैंड के क्रिस गाफाने चौथे अंपायर और मैच रैफरी जिम्बाब्वे के एंडी पाइक्रोफ्ट होंगे. ये सभी सेमीफाइनल की अंपायरिंग टीम का हिस्सा थे.
इलिंगवर्थ और कैटलबोरो इस हफ्ते हुए सेमीफाइनल के दौरान मैदानी अंपायर थे. इलिंगवर्थ मुंबई में भारत की न्यूजीलैंड पर जीत और कैटलबोरो कोलकाता में आस्ट्रेलिया की दक्षिण अफ्रीका पर जीत के दौरान मौजूद थे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu