World Cup Final 2023: ऑस्‍ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्‍लेबाजी के लिए बुलाया…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sun, 19 Nov 2023 02:20 PM
World Cup Final 2023: ऑस्‍ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्‍लेबाजी के लिए बुलाया…
ऑडियो सुनें

अहमदाबाद: रोहित शर्मा एंड कंपनी इतिहास रचने से एक कदम दूर है. भारतीय टीम आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इतिहास रचने के इरादे से उतर रही है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 फाइनल दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

खिताब की प्रबल दावेदार भारत मौजूदा विश्व कप में लगातार 10 मुकाबले जीत चुका है. इस विश्व कप में टीम इंडिया एकमात्र टीम है जिसने एक भी मैच नहीं गंवाया. ऑस्ट्रेलिया को मौजूदा विश्व कप में 2 मैचों में हार मिल चुकी है. भारतीय टीम कंगारुओं को लीग स्टेज में हरा चुकी है. ऑस्‍ट्रेलिया के कप्‍तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्‍लेबाजी के लिए बुलाया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav