प्रधानमंत्री मोदी और ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री मार्ल्स ने विश्व कप फाइनल देखा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 19 Nov 2023 10:14 PM
प्रधानमंत्री मोदी और ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री मार्ल्स ने विश्व कप फाइनल देखा
ऑडियो सुनें

अहमदाबाद. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्ल्स भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप फाइनल का अंतिम घंटे का खेल देखने पहुंचे. मोदी को स्टेडियम में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठे देखा गया.

मोदी और मार्ल्स मेजबान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल देखने के लिए रविवार शाम अलग अलग अहमदाबाद हवाई अड्डे पहुंचे थे. भारत को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा. भारत फाइनल से पहले टूर्नामेंट की एकमात्र अजेय टीम था और लगातार दस जीत के साथ खिताबी मुकाबले में पहुंचा था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu